समाचार · पंजाब
लुधियाना में पूर्व डिसमिस मुंशी पर FIR:जुआ की रकम 1,66,160 रुपए में की हेर-फेर, 8 साल बाद हुई कार्रवाई
लुधियाना की थाना डिविजन नंबर 3 की पुलिस ने 8 साल बाद अपने ही थाना में तैनात उस समय के पूर्व मुंशी पर कार्रवाई की है। पूर्व मुंशी (डिसमिस) पर केस प्रॉपर्टी खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज किया है। पूर्व मुंशी पर 1.66 लाख रुपए की हेर-फेर के आरोप लगे है। यह आरोपी मुंशी वर्तमान में डिसमिस है। 27 अगस्त को पुलिस लिया एक्शन पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 27 अगस्त 2026 को की गई। मामले में थाना डिविजन नंबर-3 की केस प्रॉपर्टी से संबंधित 1,66,160 रुपए थे। आरोप है कि उक्त रकम को खुर्द-बुर्द कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में धारा 409 IPC के तहत केस दर्ज किया है। शिकायत थाना डिविजन नंबर-3 के मुख्य अफसर की ओर से दी गई थी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, संबंधित केस प्रॉपर्टी केस नंबर 05, दिनांक 03 जनवरी 2018, धारा 13ए/3/67 जुआ एक्ट और 7(3) लॉटरी एक्ट से संबंधित थी। अब इस केस प्रॉपर्टी को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में पूर्व मुंशी मलकीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बता दें कि इस केस में बड़ी बात यह है कि 8 साल बाद मामले उजागर होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है।