समाचार · मध्य प्रदेश
श्योपुर में हार्डवेयर दुकान से 74 अवैध कार्बाइड गन जब्त:संचालक गिरफ्तार, त्योहारों से पहले पुलिस ने की कार्रवाई
INT News24 October 2026 at 07:57 pm
त्योहारों से पहले श्योपुर पुलिस ने अवैध कार्बाइड गन बेचने वालों पर शनिवार को कार्रवाई की। कोतवाली पुलिस ने बड़ौदा रोड स्थित एक हार्डवेयर दुकान पर छापा मारकर 74 अवैध कार्बाइड गन जब्त कीं। दुकान मालिक मोहिज अली (47) को गिरफ्तार किया गया है। एसपी मोती उर रहमान ने जिला दंडाधिकारी के प्रतिबंधात्मक आदेशों के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सब्बार अली हार्डवेयर दुकान पर छापा मारा। तलाशी में कट्टों के अंदर लोहे के पाइप से बनी 74 कार्बाइड गन मिलीं। पुलिस ने सभी गन जब्त कर मोहिज अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इन गनों में विस्फोटक भरने और फायर करने के लिए छड़ लगी थी। इनके इस्तेमाल से तेज आवाज और अनियंत्रित चिंगारियां निकल सकती हैं। पाइप फटने पर गंभीर हादसा और जानमाल का नुकसान हो सकता है।