Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

वन रक्षक भर्ती का दूसरा चरण में 38 अभ्यर्थी शामिल:बायोमेट्रिक मशीन से अंगूठा लगवाकर की पहचान, 25 KM पैदल चलवाया

INT News24 October 2026 at 07:54 pm

बुरहानपुर जिले में वन विभाग की तरफ से वनरक्षक और क्षेत्र रक्षक के पदों पर खुली भर्ती प्रक्रिया चल रही है। भर्ती का पहला चरण पहले ही पूरा हो चुका था, जिसके बाद शनिवार को दूसरे चरण का आयोजन किया गया। इस चरण में उम्मीदवारों के कागजातों की जांच, शारीरिक नाप-जोख और 25 किलोमीटर की पैदल चाल कराई गई। बुरहानपुर एसडीओ विनय कुमार मेश्राम ने बताया कि दूसरे चरण की इस प्रक्रिया के लिए कुल 41 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 38 उपस्थित रहे और 3 गैरहाजिर रहे। जांच के दौरान 3 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया। किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए सभी उम्मीदवारों की पहचान बायोमेट्रिक मशीन से अंगूठा लगवाकर की गई। 25 किलोमीटर की पैदल चाल पूरी, जल्द आएगा रिजल्ट एसडीओ ने आगे बताया कि परीक्षा में शामिल सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 25 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। पूरी प्रक्रिया को सही तरीके से कराने के लिए वन विभाग की पूरी टीम तैनात रही। अब कुछ ही दिनों में विभाग की ओर से इसका फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इस दौरान नेपानगर एसडीओ विक्रम सुलिया, नावरा रेंजर पुष्पेंद्र जादौन सहित अलग-अलग इलाकों के रेंजर और पुलिस-प्रशासन का अमला मौजूद रहा।