समाचार · पंजाब
मानसा-मेडिकल स्टोर पर CBI की 7 घंटे से जांच:झोटा मर्डर केस में दो टीमें कर रहीं चेकिंग, आरोपी अश्विनी कुमार से मिली जानकारी पर रेड
मानसा में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की दो टीमों द्वारा शहर के कई मेडिकल स्टोरों पर लगातार गहन जांच की जा रही है। शहर के रामबाग रोड स्थित 'मानसा मेडिकल हॉल' पर सुबह से लगभग 7 घंटे से अधिकारियों की चेकिंग जारी है। यह पूरी कार्रवाई 13 अक्टूबर को हुई परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले से जुड़ी हुई है। घटना के बाद से ही मृतक के परिवार द्वारा मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने की मांग की जा रही थी। रिमांड में मिले सुरागों के आधार पर छापेमारी सीबीआई की दूसरी टीम रेलवे फाटक के पास स्थित 'मानसा मेडिकोज' पर भी सघन जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों आरोपी अश्विनी कुमार को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था, जिससे पूछताछ के दौरान सीबीआई को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। इन्हीं सुरागों की कड़ियों को जोड़ते हुए मानसा के इन मेडिकल स्टोरों पर लगातार छापेमारी और जांच पड़ताल की जा रही है।