Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

महेंद्रगढ़ मंडी में बाजरा खरीद का गांववार शेड्यूल जारी:एसडीएम ने जारी किए आदेश, तय दिन पर ही लानी होगी फसल

INT News24 October 2026 at 07:46 pm

महेंद्रगढ़ में एसडीएम योगेश सैनी ने अनाज मंडी में बाजरा खरीद के लिए गांववार शेड्यूल जारी किया है। इसका मकसद किसानों को लाइनों में लगने से बचाना है। किसानों को अपने गांव के तय दिन पर ही फसल मंडी में लानी होगी। एसडीएम ने बताया कि 26 अक्टूबर को नांगल सिरोही, मुड़ायन, डुलाना, जांझड़ियावास; 27 अक्टूबर को बवानिया, गुलाबला, जाँट, जाटवास, 28 अक्टूबर को खरकड़ा, सिसोठ, कोयल कलां, कोयल खुर्द, 29 अक्टूबर को पाली, पहाड़वास, राजावास, रिवासा और 30 अक्टूबर को सोहला, गड़ानिया, जोनावास, झुक गांव के किसान बाजरा लाएंगे। अगर कोई किसान तय तारीख पर नहीं पहुंच पाता है, तो वह 31 अक्टूबर को अपनी फसल मंडी में ला सकता है। एसडीएम ने किसानों की सुविधा, खरीद प्रक्रिया, फसल के उठान और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए हैं।