entertainment
वीकेंड का वार में घमासान: माही और यंग के बीच तीखी तकरार, काजी के मुंह पर लगा सबसे ज्यादा टेप; मीका सिंह ने स्टेज पर कराई कंटेस्टेंट्स की मस्ती

रियलिटी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन ने अपने सफर के 4 हफ्ते पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा. जहां मीका सिंह ने अपने गानों से घर में जान फूंकी, वहीं सलमान खान लाइट और जॉली मूड में नजर आए और खूब हंसी-मजाक भी किया. 'चुप का टेप' टास्क में घरवालों की भड़ास खुलकर सामने आई.
बिग बॉस' के घर में 4 हफ्तों का सफर पूरा हो चुका है. इस खास मौके पर मशहूर सिंगर मीका सिंह बतौर गेस्ट शो में पहुंचे. मीका ने अपने एक नए हिंदी + गुजराती मिक्स गाने का ऐसा तड़का लगाया कि सभी कंटेस्टेंट्स जमकर थिरकते नजर आए. घर का माहौल कुछ देर के लिए पूरी तरह पार्टी मूड में बदल गया.
17 साल से कर रहा हूं, तेरे जैसे कितने आए-गए'
स्टेज पर होस्ट सलमान खान का रौबदार और मजाकिया दोनों अंदाज देखने को मिला. बात जब आसिफ की मूंछों और उनके रवैये पर आई, तो भाईजान ने तीखी चुटकी लेते हुए कहा- "मैं इस शो को पिछले 17 साल से होस्ट कर रहा हूं. तुम्हारे जैसे कितने आए और कितने चले गए, मुझे सब पता है." हालांकि इसके तुरंत बाद सलमान ने काजी की चड्डी और उनकी आदतों को लेकर ऐसी टांग खिंचाई की कि पूरा घर ठहाके लगाकर हंस पड़ा और माहौल हल्का हो गया.
View on Instagram
'चुप का टेप' टास्क: काजी के मुंह पर लगा सबसे ज्यादा टेप
एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों को एक अनोखा टास्क दिया-'चुप का टेप'. नियम यह था कि जिसकी बातें और आदतें सबसे ज्यादा परेशान करती हैं, उसके मुंह पर टेप चिपकाना था. इस टास्क में घरवालों के निशाने पर सीधे तौर पर काजी रहे. सबसे ज्यादा कंटेस्टेंट्स ने काजी को इरिटेटिंग बताते हुए उनके मुंह पर टेप लगाया, जिससे वे काफी असहज और नाराज दिखे.
माही और यंग डीएसए के बीच तीखी नोकझोंक
टास्क के दौरान माही विज और यंग डीएसए के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली. यंग ने माही पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हर मुद्दे में जबरदस्ती 'वकील' बन जाती हैं और दूसरों का बेवजह बचाव करती हैं. इस पर पलटवार करते हुए माही ने कहा कि यंग बिना किसी बात के फुटेज लेने के लिए बचते और बोलते रहते हैं. दोनों ने एक-दूसरे के मुंह पर टेप लगाकर अपनी पुरानी खुन्नस निकाली. कुल मिलाकर चौथे हफ्ते का यह वार फुल-ऑन एंटरटेनमेंट और ड्रामे से भरपूर रहा.
ये भी पढ़ें: सेंसर बोर्ड की टेबल पर पहुंची सलमान की 'मातृभूमि': दीवाली या क्रिसमस पर रिलीज की तैयारी; जानिए क्यों बदला गया था नाम