Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

गैलेंट्री अवॉर्ड : स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रपति मुर्मु ने 78 वीरता पुरस्कार और 89 विशेष उल्लेख मंजूर किए

INT News14 August 2026 at 10:03 pm

नई दिल्ली, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा में असाधारण वीरता, साहस और सर्वोच्च बलिदान का परिचय देने वाले वीरों को सम्मानित करने के लिए 78 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इन वीरता पुरस्कारों में 13 पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने 89 'मेंशन-इन-डिस्पैचेस' यानी विशेष उल्लेख को भी मंजूरी दी है, जिनमें भारतीय सेना के 75, भारतीय नौसेना के 4 और भारतीय वायुसेना के 10 जवान शामिल हैं।