national · दिल्ली
सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की धमकी गलत, आतंक की वजह से रिश्ते खराब : तारिक अनवर
INT News14 August 2026 at 10:31 pm

नई दिल्ली, 14 अगस्त। कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने शुक्रवार को कई राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी की ओर से इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पर की गई कथित टिप्पणी को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेने की सलाह दी। साथ ही, उन्होंने पाकिस्तान की ओर से सिंधु जल संधि को लेकर दी जा रही धमकियों पर भी प्रतिक्रिया दी।