समाचार · छत्तीसगढ़
रायपुर में प्रेमिका के दोस्त ने ब्वॉयफ्रेंड को कुचला...VIDEO:प्रेमी ने प्रेमिका को उसके दोस्त के साथ देखा,रोकने के लिए कार के बोनट में चढ़ा; सिर में चोट लगने से मौत
राजधानी रायपुर में एम्स अस्पताल के सामने एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामलें में मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी है। घटना आमानाका थानाक्षेत्र की बताई जा रही है। मृतक की पहचान उदया सोसायटी, टाटीबंध निवासी परमप्रीत सिंह के रूप में हुई है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला आमानाका पुलिस के अनुसार शुक्रवार की दोपहर को महोबा बाजार निवासी परमप्रीत सिंह एम्स के पास से गुजर रहा था। इस दौरान उसने अपनी प्रेमिका को उसके दोस्त भरत मंगनानी के साथ देखा। परमप्रीत और उसकी प्रेमिका का विवाद हुआ, तो युवती अपने दोस्त भरत मंगनानी के साथ जाने लगी। इस बात से नाराज होकर परमप्रीत अपनी प्रेमिका से दोस्त से विवाद करने लगा और भरत मंगनानी की गाड़ी में टक्कर मार दी। गाड़ी रुकने पर परमप्रीत बोनट के उपर चढ़कर युवती को नीचे उतरने के लिए कहा। भरत मंगनानी ने अपनी कार आगे बढ़ा दी तो कुछ दूरी पर जाकर परमप्रीत सड़क में गिर गया। हादसे में उसके सिर में चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। कार चला रहे भरत मंगनानी की तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।