national
त्रिपुरा: बेंगलुरु से लापता नाबालिग लड़की को बचाया गया, आरोपी गिरफ्तार
INT News14 August 2026 at 10:30 pm

अगरतला, 14 अगस्त। दक्षिण त्रिपुरा जिले के सबरूम की एक नाबालिग लड़की को बेंगलुरु से सुरक्षित बचा लिया गया है और पुलिस उसे वापस राज्य ले आई है। वहीं, एफआईआर में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।