national · दिल्ली
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने फिजी के उच्चायुक्त से की मुलाकात, चुनाव प्रबंधन पर चर्चा
INT News14 August 2026 at 10:24 pm

नई दिल्ली, 14 अगस्त। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और इंटरनेशनल आईडीईए के सदस्य देशों की परिषद के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने शुक्रवार को फिजी गणराज्य के उच्चायुक्त जगन्नाथ सामी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने चुनाव प्रबंधन और चुनावी कर्मचारियों के प्रशिक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।