national · दिल्ली
इसरो में 92 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों के लिए जल्द करें आवेदन, अंतिम तिथि करीब
INT News14 August 2026 at 10:34 pm

नई दिल्ली, 14 अगस्त। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के हाथ से एक अच्छा मौका निकलने वाला है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का एक विशेष विभाग, इसरो केंद्रीकृत भर्ती बोर्ड (आईसीआरबी) ने साइंटिस्ट/इंजीनियर 'एससी' (ग्रुप 'ए' गजेटेड पोस्ट) और साइंटिस्ट/इंजीनियर 'एससी' (नॉन-गजेटेड पोस्ट) के कुल 92 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।