Saturday, 22 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

भारत को नीदरलैंड्स से मिली 0-2 की हार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा टीम इंडिया का अगला मुकाबला

INT News21 August 2026 at 11:32 pm

FIH Womens World Cup 2026: महिला एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत को नीदरलैंड्स के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम ने मुकाबले में कड़ी टक्कर दी, लेकिन गोल करने के मौकों को भुनाने में नाकाम रही. वहीं, नीदरलैंड्स ने अपने पेनल्टी कॉर्नर का शानदार फायदा उठाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया. अब टीम इंडिया की अगली चुनौती 23 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी.

नीदरलैंड्स ने पेनल्टी कॉर्नर से बनाई बढ़त

पहले गोल के बाद भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स के लगातार हमलों का मजबूती से सामना किया. भारत की गोलकीपर बिचु देवी और सविता ने दोनों क्वार्टर में शानदार बचाव करते हुए अपनी टीम को मुकाबले में बनाए रखा. हालांकि, भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी परेशानी गोल करने की रही. भारत ने कुछ मौके जरूर बनाए, लेकिन उन्हें गोल में नहीं बदल सकी. हाफ टाइम तक नीदरलैंड्स ने 1-0 की बढ़त बनाए रखी.

माटला ने बढ़त दोगुनी की

तीसरे क्वार्टर में नीदरलैंड्स ने भारत पर दबाव बढ़ाया. 38वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर फ्रेडरिके माटला ने जोरदार ड्रैगफ्लिक लगाकर गेंद को गोल में पहुंचा दिया. इस गोल के साथ नीदरलैंड्स ने अपनी बढ़त 2-0 कर ली. माटला का यह टूर्नामेंट में दूसरा गोल रहा. तीसरे क्वार्टर के खत्म होने तक स्कोर नीदरलैंड्स के पक्ष में 2-0 रहा.

नवनीत के शॉट पर गोलकीपर ने किया शानदार बचाव

आखिरी क्वार्टर में भारत ने गोल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी. 59वें मिनट में भारतीय टीम के पास गोल करने का शानदार मौका आया. नवनीत कौर ने सेंटर से पास लेने के बाद जोरदार हिट लगाई, लेकिन नीदरलैंड्स की गोलकीपर विनेंदाल ने बेहतरीन बचाव करते हुए गेंद को रोक दिया. गेंद विनेंदाल के हेलमेट से टकराकर बाहर चली गई. इस बचाव के दौरान गोलकीपर को चोट भी लगी. हालांकि, कुछ समय बाद वह उठीं और दोबारा गोलकीपिंग करने लगीं.

Also Read: DPL Viral Girl Video: मेधावी बिधूड़ी का ‘6-7’ सेलिब्रेशन हुआ वायरल, विकेट के साथ जीता फैंस का दिल

भारत नहीं कर सका वापसी

आखिरी क्वार्टर में भारतीय टीम ने कई प्रयास किए, लेकिन नीदरलैंड्स की मजबूत रक्षापंक्ति को भेदने में कामयाब नहीं हो सकी. भारत की ओर से कोई गोल नहीं हो सका और आखिरी क्वार्टर भी गोल रहित रहा. फुलटाइम का हूटर बजते ही नीदरलैंड्स ने 2-0 से जीत दर्ज की. भारत का अगला मुकाबला अब ऑस्ट्रेलिया टीम से है. यह मुकबला करो या मरो का मुकाबला होगा, जो की 23 अगस्त यानी संडे को खेला जाएगा.

Also Read: तीन दिन में दो बार ऑलआउट हुई आगा की टीम, WTC टेबल में आखिरी पायदान पर पहुंचा पाकिस्तान