समाचार · बिहार
भभुआ में का 30वां स्थापना दिवस मनाया गया, केक काटकर पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं

30th Foundation Day Bhabua : के 30वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को भभुआ कार्यालय में सादगी और उत्साह के साथ समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान पत्रकारों ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया और निष्पक्ष, विश्वसनीय तथा जनहित की पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.
Bhabhua News : केक काटकर मनाया स्थापना दिवस
कार्यक्रम में के कैमूर ब्यूरो चीफ विकास कुमार, संवाददाता उमेश सिंह केसर, सुनील पाठक और रंजीत पटेल ने संयुक्त रूप से केक काटकर स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया. उपस्थित पत्रकारों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं.
Kaimur News : जनसरोकार वाली पत्रकारिता पर दिया जोर
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि ने अपनी निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित की पत्रकारिता के दम पर पाठकों के बीच अलग पहचान बनाई है. आगे भी संस्थान इसी परंपरा को मजबूती के साथ आगे बढ़ाता रहेगा.
पत्रकारों ने दोहराई अपनी प्रतिबद्धता
कार्यक्रम में वरीय संवाददाता अमित सिन्हा, रिपोर्टर अमरनाथ यादव, सिद्धांत पटेल, प्रज्ञा सिंह सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे. सभी ने संस्थान की निरंतर प्रगति की कामना करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदार पत्रकारिता निभाने का संकल्प लिया.
मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन
स्थापना दिवस समारोह का समापन मिठाई वितरण और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने के साथ हुआ. इस दौरान पत्रकारों ने की तीन दशक की सफल पत्रकारिता यात्रा को याद किया.