national
केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया नमो भारत कॉरिडोर का दौरा, यात्रियों की सुविधाओं का लिया जायजा
INT News21 August 2026 at 08:27 pm

नई दिल्ली, 21 अगस्त। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शुक्रवार को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने देश की आधुनिक क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था का अनुभव लेने के साथ यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, विभिन्न परिवहन साधनों के बीच कनेक्टिविटी और संचालन में इस्तेमाल की जा रही अत्याधुनिक तकनीकों का जायजा लिया।