world
चीन की जल अंतरण परियोजना ने पूरा किया 80 अरब घन मीटर पानी का स्थानांतरण
INT News7 August 2026 at 09:25 pm

बीजिंग, 7 अगस्त। चीन दक्षिण से उत्तर जल अंतरण निगम लिमिटेड से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तक दक्षिण से उत्तर जल अंतरण परियोजना के मध्य मार्ग के जरिए उत्तरी क्षेत्रों में कुल 80 अरब घन मीटर पानी पहुंचाया जा चुका है। इस परियोजना से हनान, हपेई, थ्येनचिन और पेइचिंग के करीब 11 करोड़ 80 लाख लोगों को लाभ मिला है।