समाचार · हरियाणा
कांग्रेस ने कूड़े में लगाए भाजपा के झंडे:भिवानी में गंदगी फैलने पर विरोध, शहरी अध्यक्ष बोले-सरकार जिम्मेदारी समझे
भिवानी में कांग्रेस ने कूड़े के ढेर में भाजपा के झंडे लगाए। भिवानी के हांसी गेट के नजदीक सड़क के किनारे लगे कूड़े के ढेर में कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया के नेतृत्व में विरोध स्वरूप भाजपा के झंडे कूड़े में लगाए गए। इस दौरान प्रदीप गुलिया ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी सफाई की बनती है, इसलिए वह कदम उठाए। सरकार को चेताने के लिए यह कदम उठाया है। कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने कहा कि जब से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर गए हैं, सरकार व प्रशासन ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। अन्यथा यह हाल नहीं होगा। यह झंडे लगाने का मकशद हमारा सिर्फ यह है कि यह एहसास करवाएं (यह बताएं) कि सरकार में आप हो। हमारा कोई ऐसा मकशद नहीं है कि हम भाजपा के झंडे का अपमान करें। उन्होंने कहा कि सरकार में आज भाजपा बैठी है। इसलिए प्रतीकात्मक तौर पर उनका झंडा कचरे में लगाकर यह बताने का प्रयास किया है कि आप सरकार में है, आपके मंत्री व मुख्यमंत्री हैं। भिवानी में आपका सांसद व विधायक है और नगर परिषद में चेयरमैन है। अगर आप सफाई नहीं करेंगे तो कौन करेगा, इसलिए यह प्रदर्शन किया गया है। कांग्रेस कीटनाशक का करेगी छिड़काव
प्रदीप गुलिया ने कहा कि हम कल इसमें कीटनाशक का छिड़काव करेंगे। क्योंकि शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और बदबू फैली हुई है। बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरिके से हड़ताली कर्मचारियों के साथ है। साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की कि जब तक हड़ताल का समाधान नहीं हो जाता तब तक घर में रखें। जब हड़ताल खत्म हो जाएगी, तो इस कूड़े को डाल देना। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार भी कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे। कई दफा कर्मचारियों के साथ बातचीत हो चुकी है, लेकिन मांग पूरी नहीं होने के कारण हड़ताल लंबी चल रही है।