Thursday, 24 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · पश्चिम बंगाल

हमला करना भाजपा का एजेंडा नहीं, कुछ नेताओं के प्रति जनता में गुस्सा: जितेंद्र तिवारी

INT News23 September 2026 at 07:00 pm

कोलकाता, 23 सितंबर। पश्चिम बंगाल के मुकुंदपुर में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प, कई लोगों के अस्पताल में भर्ती होने और हुमायूं कबीर पर हमले को लेकर भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी पर हमला करना या उसके लोकतांत्रिक अधिकारों को छीनना भाजपा का एजेंडा नहीं रहा है। बंगाल में भाजपा परिवर्तन के लिए लड़ रही है और चाहती है कि राज्य में कानून का राज कायम हो।