Tuesday, 18 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त:नितिन नबीन की टीम में शामिल, जिले में ढोल-ताशों के साथ जश्न

INT News17 August 2026 at 09:58 pm

खरगोन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया। इसमें खरगोन सांसद गजेंद्र सिंह पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। नियुक्ति की खबर मिलते ही खरगोन भाजपा में उत्साह का माहौल बन गया। देर शाम करीब 7:30 बजे बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लहराकर खुशी जताई। ढोल-ताशों की धुन पर कार्यकर्ता जमकर थिरके। इस दौरान आतिशबाजी की गई और मिठाइयां बांटी गईं। पूर्व जिलाध्यक्ष कल्याण अग्रवाल, पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन, राजेश्वरवत और शंकर मैना सहित अन्य पदाधिकारियों ने गजेंद्र पटेल की नियुक्ति को जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से खरगोन का राजनीतिक कद राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगा। 2019 में पहली बार बने थे सांसद 51 वर्षीय गजेंद्र पटेल 2019 में पहली बार खरगोन से लोकसभा सांसद चुने गए थे। 2024 में उन्होंने लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीता। सांसद बनने से पहले भी वे भाजपा संगठन में कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वर्ष 2017 में वे भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। इसके बाद उन्होंने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 2021-22 में वे अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भी रहे। अब पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी है।