समाचार · मध्य प्रदेश
बेटी की हत्या का आरोपी हिरासत से फरार:शिवपुरी में कोर्ट ले जाते समय दिया चकमा, अब तलाशी अभियान चला रही पुलिस
शिवपुरी में अपनी छह वर्षीय बेटी शिवानी आदिवासी की हत्या का आरोपी पिता रामबरन आदिवासी सोमवार शाम को पुलिस हिरासत से फरार हो गया। पुलिस उसे पोहरी न्यायालय में पेश करने के लिए ले जा रही थी, तभी उसने रास्ते में पुलिस को चकमा दे दिया। घटना जिले के छर्च थाना क्षेत्र के श्यामपुरा गांव की है। छर्च थाना पुलिस ने रामबरन आदिवासी को अपनी बेटी शिवानी की कथित हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। सोमवार दोपहर पुलिस वाहन से उसे पोहरी कोर्ट ले जाया जा रहा था। इसी दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया। अब तलाशी अभियान चला रही पुलिस
घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपी की तलाश में आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन कर रही है। इस घटना से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पोहरी एसडीओपी आनंद राय ने बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… पिता ने 6 साल की बेटी को पटका, मौत शिवपुरी में पत्नी से विवाद के बाद पति ने अपनी 6 साल की बेटी को उठाकर पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार रात छर्च थाना क्षेत्र के श्यामपुरा गांव में हुई। रविवार को पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी रामबरन आदिवासी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें…