Tuesday, 18 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

दिल्ली में कैसा रहेगा 18 अगस्त का मौसम? बारिश को लेकर IMD ने दिया अपडेट

INT News17 August 2026 at 10:44 pm

Delhi Weather Update : दिल्ली में सोमवार को तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा. अब मंगलवार को राजधानी के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को दिल्ली में हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है.

शहर के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार के मुकाबले 1.4 डिग्री अधिक है. पालम में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री, आयानगर में 35 डिग्री और लोधी रोड में 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

मंगलवार को कितने डिग्री रहेगा तापमान?

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.

सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्रों पर बारिश दर्ज नहीं की गई. रिज मौसम केंद्र से तापमान के आंकड़े उपलब्ध नहीं हो सके.

रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है. पालम में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री, रिज में 24.1 डिग्री, लोधी रोड में 27.6 डिग्री और आयानगर में 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

दिल्ली की हवा का हाल

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार शाम चार बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 111 दर्ज किया गया. यह 'मध्यम' श्रेणी में आता है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) AQI क्लासिफिकेशन

मौसम विभाग के मंगलवार के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

Also read : BJP की IT टीम से मालवीय की छुट्टी: कांग्रेस बोली- फैलाते थे नफरत; 2029 में नई टीम भी होगी टाटा-बाय-बाय