Tuesday, 18 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नामांतरण घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई:2 कर्मचारी सस्पेंड, 3 की सेवा समाप्त, सहायक राजस्व अधिकारी को जारी किया शोकाज नोटिस

INT News17 August 2026 at 10:26 pm

राजस्व विभाग संपत्तिकर खातों में नामांतरण में हुई गड़बड़ी पर जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए कर्मचारियों पर नगर निगम कमिश्नर ने कड़ी कार्रवाई की है। जोन क्रमांक 10 वार्ड क्रमांक 39 के बिल कलेक्टर रियाज अंसारी,मुख्यालय राजस्व में पदस्थ संजय यादव को सस्पेंड किया गया और तीन मस्टर कर्मचारी जोन क्रमांक 13 के बिल कलेक्टर सौरभ तिवारी, वर्तमान में रिमूवल विभाग (पूर्व में राजस्व विभाग में) में पदस्थ मस्टर कर्मचारी संतोष मालवीय व जोन क्रमांक 20 बिल कलेक्टर अजय सोलंकी की सेवा समाप्त की गई। एफआईआर दर्ज करने दिए निर्देश इसके अलावा प्रकरण में उपायुक्त राजस्व को साइबर क्राइम शाखा में एफआईआर करने के लिए निर्देशित किया गया है। आउटसोर्स कर्मचारी सागर पवार को ब्लैक लिस्ट करने के लिए संबंधित एजेंसी को पत्र लिख निर्देशित किया गया है। वहीं जोन क्रमांक 4 में पदस्थ तरुण जोशी प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बता दे कि नवंबर से अप्रैल के बीच में संपत्ति कर खातों में बिना विधिवत आवेदन के ओनर नेम में परिवर्तन करने की जानकारी संज्ञान में आने पर नगर निगम कमिश्नर सिंघल ने जांच हेतु कमेटी गठित की गई थी, जांच रिपोर्ट के आधार पर ये कार्रवाई की गई।