समाचार · हरियाणा
हरियाणा-पंजाब के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर:अंबाला-चंडीगढ़ रूट पर ट्रेनों का टोटा, 12 ट्रेनें रद्द; 36 दिनों तक रहेगा ब्लॉक
हरियाणा-पंजाब के में अगर आप 10 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे री-डेवलपमेंट (नवीनीकरण) कार्य के चलते उत्तर रेलवे ने 36 दिनों का ब्लॉक लेने का फैसला किया है। इस दौरान 12 ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेंगी, जबकि 6 ट्रेनों को बीच रास्ते में (अंबाला तक) ही रोक दिया जाएगा और वहीं से वापस चलाया जाएगा। इसके अलावा 2 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) द्वारा चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 462 करोड़ रुपये का री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट चल रहा है। इस प्रोजेक्ट की अब तक 5 डेडलाइन मिस हो चुकी हैं (पिछली डेडलाइन 31 जुलाई थी)। फिलहाल 88 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और रेलवे इस साल के अंत तक इसे पूरा करने की कोशिश में है, जिसके लिए यह ब्लॉक लिया जा रहा है। ये ट्रेनें चंडीगढ़ नहीं आएंगी, बल्कि अंबाला तक ही चलाई और वहीं से वापस भेजी जाएंगी: बदले रूट से चलने वाली ट्रेनें 14615 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस और 14616 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस: 3 और 10 अक्टूबर को चंडीगढ़, मोहाली और मरिंडा स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। इनका रूट बदला गया है।