समाचार · हरियाणा
रेवाड़ी कोर्ट आए बुजुर्ग की ऑटो में कटी जेब:टैफिक पुलिसकर्मी बोला- हमारा काम नहीं; 112 पर कॉल करो; 25 दिन बाद केस दर्ज
रेवाड़ी कोर्ट में किसी काम से आए बुजुर्ग की ऑटो में जेब कट गई। कोर्ट से बस स्टैंड आते समय वारदात हुई। जेब में 10 हजार कैश, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज थे। किराया देते समय पता चलने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को आपबीती बताई। ऑटो सवार महिला को पकड़ने की गुहार लगाई। पुलिसकर्मी ने कहा कि यह हमारा काम नहीं, डायल 112 पर कॉल करो। कॉल करने और शिकायत देने पर पुलिस ने भी केस दर्ज नहीं किया। पीड़ित बुजुर्ग एसपी से मिलने रेवाड़ी पहुंचा। डीएसपी के आदेश पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने 25 दिन बाद केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानिए 65 वर्षीय बुजुर्ग की आपबीती गांव गुडियानी निवासी महावीर सिंह ने शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह 12 जुलाई को किसी काम से रेवाड़ी कोर्ट आया था। अपना काम निपटाकर वह ऑटो से बस स्टैंड जा रहा था। ऑटो में मेरे पास दो महिलाएं और सामने महिला वकील बैठी थी। हनुमान मंदिर के पास सभी सवारियों के साथ मैं भी उतर लिया। जब मैं किराया देने लगा तो मेरे शर्ट की जेब गायब थी। ऑटो वाले ने कहा चाचा क्या बात है, पैसे तो नहीं निकल गए। मैंने हां कहा तो, उसने बताया कि आपके पास बैठी दोनों महिलाएं जेब कतरी हैं। 112 पर कॉल की कहकर झाड़़ापल्ला मैंने यह बात वहां खड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बताया कि ऑटो में बैठी इस महिला ने मेरी जेब काट ली। पुलिसवाले ने कहा कि यह हमारा काम नहीं, डायल 112 पर कॉल करो। मैंने डायल 112 पर कॉल किया, पर लगा नहीं। मैने अपना फोन पुलिसकर्मी को दिया और डायल 112 पर कॉल करने को कहा, तब भी नहीं मिला। जब मैने पुलिसकर्मी को अपने फोन से कॉल करने को कहा तो मना कर दिया। जिससे मुझे लगा कि इस काम में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। महिला कर्मी ने उठाया था फोन जिसके बाद मैने कोसली थाने में फोन किया, तो मुझे मॉडल टाउन थाना का नंबर मिला। फोन पर महिलाकर्मी को पूरी घटना बताई। मॉडल टाउन थाने को ई-मेल से शिकायत कर दर्ज करने की मांग की। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 6 अगस्त को मैं एसपी से मिलने रेवाड़ी पहुंची। जहां डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार से मिला। उन्होंने मुझसे दोबारा शिकायत ली। जिसके बाद मॉडल टाउन थाना से मेरे मोबाइल पर एफआईआर दर्ज होने का मैसेज मिला। उस समय मेरी जेब में 10 हजार कैश, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज थे।