समाचार · मध्य प्रदेश
बैतूल में रात में आत्महत्या के दो मामले सामने आए:जहर खाने से युवक की मौत; खेत में पेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव
बैतूल जिले में शुक्रवार रात आत्महत्या के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक घटना में 20 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर सल्फास का सेवन कर लिया, जबकि दूसरी घटना में 45 वर्षीय अधेड़ का शव खेत में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला मुलताई क्षेत्र का है। यहां पंकज धुर्वे (20) पिता भारत धुर्वे ने कथित रूप से सल्फास का सेवन कर लिया। परिजन उसे तत्काल मुलताई अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया। उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पंकज तीन भाइयों में सबसे छोटा था और शराब पीने का आदी था। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य खेत में थे। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरा मामला बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम थावड़ी का है। यहां रामलाल गोपाल उइके (45) मजदूरी करते थे। परिजनों के अनुसार, उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। उनका शव खेत में एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बैतूल बाजार पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों ही मामलों में आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इन घटनाओं के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।