समाचार · गुजरात
वडोदरा में युवक की हत्या के मामले में शंकास्पद 4 लोग हिरासत में

वडोदरा. शहर के सोमातलाव इलाके में स्वागत पार्टी प्लॉट के बाहर गरबा देखकर लौट रहे एक युवक की चाकू से हत्या के मामले में कपूराई पुलिस और एलसीबी जोन-3 की टीम ने शंकास्पद 4 लोग हिरासत में लिया। इनमें पूनम वणजारा, विक्रम वणजारा, सतीश उर्फ गल्लो देवीपूजक और विजयकुमार उर्फ विजु उर्फ ब्रीजेश वणजारा शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, 19 को कपूराई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता विकास वणजारा का छोटे भाई नीलेश वणजारा छापरी क्षेत्र में आयोजित वणजारा समाज के गरबा देखने के लिए बाइक से प्लॉट पहुंचा था। रात करीब 12:36 बजे प्लॉट के बाहर बैठे नीलेश पर मास्क पहने अज्ञात व्यक्ति ने चाकू जैसे धारदार हथियार से कई वार किए और फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल नीलेश को तत्काल एसएसजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 30 लाख और दो मकानों का लालच देने का आरोप पुलिस ने तकनीकी जांच, मुखबिरों की सूचना, घटनास्थल के आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच में विक्रम वणजारा की भूमिका सामने आई। पुलिस के अनुसार, करीब तीन महीने पहले हुए एक अन्य हत्या के मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश होने की आशंका भी जांच में सामने आई। मुख्य आरोपी पूनम वणजारा ने पूछताछ में कथित तौर पर बताया कि विक्रम उसे आर्थिक सहायता, घर का किराया और घरेलू सामान के लिए पैसे देता था। नीलेश की हत्या करने के बदले उसे 30 लाख रुपए और दो मकान दिलाने की बात कही गई थी। इसके बाद नीलेश की गतिविधियों पर नजर रखी गई और गरबा देखने आने की जानकारी मिलने पर हत्या की योजना बनाई गई। पुलिस ने चाकू और दो मोबाइल फोन जब्त किए।