national · उत्तराखंड
'तीन तलाक पीड़िताओं को मिलेगा अपना आशियाना', उत्तराखंड वक्फ बोर्ड का बड़ा ऐलान
INT News23 September 2026 at 06:52 pm

देहरादून, 23 सितंबर। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा कि बोर्ड कानूनी प्रावधानों के तहत तीन तलाक और हलाला से प्रभावित बेघर एवं बेसहारा महिलाओं को आवास उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर विचार करेगा। इस संबंध में प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में लाया जाएगा और वक्फ बोर्ड के पास उपलब्ध संपत्तियों के इस्तेमाल को लेकर कानूनी प्रावधानों की जांच की जाएगी।