national
नेपाल में फंसे असम के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार सक्रिय, 24 घंटे की हेल्पलाइन जारी
INT News27 August 2026 at 11:39 pm
गुवाहाटी, 27 अगस्त। नेपाल में भीषण बाढ़ के बीच वहां फंसे असम के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए असम सरकार ने 24 घंटे की हेल्पलाइन शुरू की है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार नेपाल में फंसे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें जल्द से जल्द वापस लाने के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय कर रही है।