national · महाराष्ट्र
पुणे के कॉलेज में अमित ठाकरे ने हटवाई पीएम मोदी मोदी की तस्वीर, प्रिंसिपल ने दर्ज कराई शिकायत
INT News31 August 2026 at 11:59 pm

पुणे, 31 अगस्त। पुणे के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) नेता अमित ठाकरे के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटाए जाने का मामला सामने आया है। कॉलेज के प्रिंसिपल राजेंद्र पाटिल ने घटना को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि अमित ठाकरे के साथ आए कार्यकर्ताओं ने उनके केबिन में लगी प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर को नीचे उतार दिया। इस घटना को लेकर प्रिंसिपल ने शिकायत भी दर्ज कराई है।