Wednesday, 15 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

एमडी, सट्टा और पुराने मामलों पर पुलिस की जांच पू:नाना पटवारी और साथी से एसीपी कार्यालय में घंटों पूछताछ, पुलिस खंगाल रही पुराने कनेक्शन

INT News15 July 2026 at 09:58 pm

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स, क्रिकेट सट्टे और पुराने मामलों को लेकर नाना पटवारी पर शिकंजा और कस दिया है। बुधवार को पुलिस ने नाना पटवारी और उसके करीबी सुमित मंत्री को पूछताछ के लिए एसीपी कार्यालय बुलाया, जहां देर रात तक दोनों से पूछताछ की गई। इस दौरान नाना के वकील भी थाना परिसर में मौजूद रहे। डीसीपी नरेंद्र रावत ने पहले ही दोनों को पूछताछ के लिए तलब किए जाने की पुष्टि की थी। बुधवार रात करीब 9 बजे तक दोनों एसीपी कार्यालय में मौजूद रहे, जहां पुलिस अधिकारियों ने उनसे विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की। हालांकि अधिकारियों ने पूछताछ के विषय और उससे जुड़े तथ्यों का खुलासा नहीं किया। तीन और साथियों की तलाश जारी पुलिस जांच में क्रिकेट सट्टे से जुड़े मामले में नाना पटवारी के तीन अन्य साथियों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अब तक वे हाथ नहीं लगे हैं। वहीं, मामले में कुछ युवतियों से भी पूछताछ की गई है, हालांकि अब तक ऐसी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है, जिसके आधार पर नाना के खिलाफ नई कार्रवाई की जा सके। इधर, एमडी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी अभी पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर ड्रग्स नेटवर्क, क्रिकेट सट्टे और नाना पटवारी के कथित कनेक्शन से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाने में लगी है।