Thursday, 3 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

छतरपुर में आज सभी स्कूलों में छात्रों की छुट्टी:बाढ़-जलभराव के चलते फैसला, शिक्षक स्कूल आएंगे

INT News3 September 2026 at 08:33 am

छतरपुर जिले में बारिश और नदी-नालों में उफान के कारण कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर आज (3 सितंबर 2026) सभी स्कूलों में छात्रों की छुट्टी घोषित की गई है। यह फैसला बाढ़ और जलभराव की आशंका को देखते हुए लिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि यह छुट्टी सिर्फ छात्रों के लिए है। शिक्षक सामान्य दिनों की तरह स्कूल आकर अपने शैक्षणिक और विभागीय काम पूरे करेंगे। प्रशासन ने शिक्षकों की हाजिरी को लेकर भी स्थिति साफ की है। अगर कोई शिक्षक नदी-नालों में उफान, बाढ़ या जलभराव के कारण स्कूल नहीं पहुंच पाता है और ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं कर पाता, तो ऐसे मामलों में संकुल प्राचार्य पहले स्थिति का क्रॉस-वेरिफिकेशन करेंगे। इसके बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी भी क्रॉस-वेरिफिकेशन करेंगे। वे ई-अटेंडेंस दर्ज न कर पाने वाले शिक्षकों की रिपोर्ट देंगे। तय प्रक्रिया के अनुसार, ऐसे शिक्षकों की ई-अटेंडेंस को मान्य किया जाएगा। प्रशासन ने बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखते हुए यह फैसला लिया है।