national · महाराष्ट्र
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर एटीएस का एक्शन; महाराष्ट्र में कई जगह छापेमारी, संदिग्धों से पूछताछ
INT News14 July 2026 at 11:07 am

मुंबई, 14 जुलाई। पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने एक बार फिर बड़ा अभियान शुरू किया है। इस कार्रवाई के तहत पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ समेत राज्य के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी की जा रही है। एटीएस की कई टीमें अलग-अलग शहरों में संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर पहुंचीं और पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है।