national · गुजरात
वडोदरा में तिरंगा यात्रा में उमड़ी भारी भीड़, गुजरात के उपमुख्यमंत्री की युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील
INT News14 August 2026 at 10:09 pm

अहमदाबाद, 14 अगस्त। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के नेतृत्व में शुक्रवार को वडोदरा में निकाली गई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर हिस्सा लिया। यह यात्रा स्वतंत्रता दिवस के उत्सव के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।