Friday, 7 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पंचकूला सिंगर रॉकी मित्तल के घर से 3 AC चोरी:शिफ्टिंग के चलते घर पर नहीं था कोई, मित्तल बोले-2 दिन में बाद धरना देंगे

INT News7 August 2026 at 10:55 am

हरियाणा के पंचकूला में सिंगर रॉकी मित्तल के घर से चोरों ने 3 एसी चोरी कर लिया। पुलिस ने रॉकी मित्तल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक चोरों का सुराग पुलिस नहीं लगा पाई है। सिंगर रॉकी मित्तल ने बताया कि पंचकूला सेक्टर-15 में उनका घर था, जिससे वो कहीं और शिफ्ट हुए हैं। शिफ्टिंग के दौरान वहां पर 3 एसी रह गए थे। जिनको अगले दिन ले जाने की सोची थी लेकिन चोर रात के समय एसी का सारा सामान निकाल कर ले गए। मौके पर एसी के बाहरी कवर रखे हुए हैं।

रॉकी मित्तल के अनुसार जब उनका बेटा थाने में शिकायत देने गया तो वहां पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बेटे को कहा कि अब वो अंदर का सामान मिल भी गया तो कोई काम आने वाला नहीं है। अगर चोर पकड़ा गया तो क्या होगा, एक महीने में जमानत पर आ जाएगा।

चोर नहीं पकड़े तो दूंगा थाने में धरना रॉकी मित्तल ने कहा कि अगर 2 दिन में पुलिस ने चोर पकड़ कर सामान बरामद नहीं किया तो वे थाने में धरना शुरू करेंगे। मित्तल के अनुसार उनकी लड़ाई पुलिस विभाग में बने गलत सिस्टम के साथ है। मित्तल ने सोशल मीडिया पर भी वाीडियो डाल कर सवाल किए हैं कि क्यों पुलिस अब क्लबों वालों की सुरक्षा के लिए रह गई है।