समाचार · हरियाणा
गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदा युवक:दो हिस्सों में मिली डेडबॉडी, पहचान का कोई डॉक्यूमेंट्स नहीं मिला
INT News7 August 2026 at 11:42 am
गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 के सामने एक युवक ट्रेन के सामने कूद गया। घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के पास से कोई भी पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिलने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।उसकी शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक शव रखा जाएगा। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 25 से 26 वर्ष है और उसने ग्रे रंग की चेकदार शर्ट और हल्के नीले रंग की जींस पैंट डाल रखी है। पुलिस प्रशासन ने आसपास के सभी थानों और लापता सेल को इस हुलिए के युवक की जानकारी भेज दी है। रेलवे पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि इस हुलिए का कोई भी परिचित या रिश्तेदार लापता है, तो वे तुरंत जीआरपी थाने से संपर्क कर शिनाख्त में मदद करे। इस खबर को अपडेट कर रहे हैं......…