समाचार · मध्य प्रदेश
घर में 12 वर्षीय बालिका की सर्पदंश से मौत:उंगली में काटने के बाद अस्पताल ले गए, बैतूल में इलाज के दौरान बिगड़ी हालत
बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के झारकुंड में सर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मृत्यु हो गई। मृतका की पहचान आसमानी संजू परते (12) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार रात की है जब बालिका अपनी मां के साथ घर में जमीन पर सो रही थी। उसके पिता खाट पर सोए हुए थे। इसी दौरान बालिका ने परिजनों को बताया कि उसे हाथ की उंगली में किसी कीड़े ने काट लिया है। पिता ने उठकर देखा तो वहां एक सांप दिखाई दिया, जिसे उन्होंने तत्काल मार दिया। हाथ में काटने के निशान देखने के बाद परिजन बालिका को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ती गई। देर रात बालिका ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पुलिस चौकी ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया और उसके उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया।