Friday, 7 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

जालंधर में कार सवारों ने चुराई पिकअप:वारदात CCTV में कैद, डेढ़ मिनट में लॉक तोड़कर ले गए; थाना रामामंडी में केस दर्ज

INT News7 August 2026 at 11:50 am

जालंधर में चोर डेढ़ मिनट में महिंद्रा पिकअप चुराकर ले गए। मामला अजीत नगर का है। घटना का CCTV भी सामने आया है। इसमें मोहल्ले के शिव मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी महिंद्रा पिकअप गाड़ी को चुराते हुए लोग नजर आ रहे हैं।

गाड़ी मालिक को चोरी होने का पता चला तो उसने शिकायत पुलिस तो दी। मालिक ने चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किशनपुरा के रहने वाले लक्की ने बताया कि वह दूध सप्लाई काम करता है। वह रोजाना की तरह गाड़ी सड़क किनारे खड़ी करके घर चला गया था।

शुक्रवार को काम पर जाने के लिए घर निकला तो गाड़ी नहीं थी, जिसके बाद उसने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो चोर गाड़ी को लेकर जाते हुए दिखाई दिए। इसकी शिकायत उसने थाना रामामंडी की पुलिस को दी और पुलिस शिकायत लेने के बाद जांच में जुट गई। उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी गाड़ी ढूंढकर वापस दिलाई जाए। रात 3 बजकर 10 मिनट पर आते हैं तीन युवक

किशनपुरा में खड़ी पिकअप चुराने के लिए गुरुवार रात 3 बजकर 10 मिनट पर तीन लोग कार से आते हैं। कार को गली में मोड़ते हैं और पिकअप के पीछे खड़ी कर देते हैं।कार से एक युवक उतरता है। उसने अपना मुंह सफेद कपड़े से बांध रखा होता है। उतरते ही वह इधर-उधर देखता है। सीसीटीवी कैमरों की तरफ देखता है कि कहीं कैमरा तो नहीं लगा है। इसके बाद पिकअप का ड्राइवर साइड दरवाजा खोलने जाता है। बाद में पीछे आता है। गाड़ी के डाले से अंदर टॉर्च से देखता है कि क्या रखा है। इसके बाद फिर लॉक तोड़ता है और पिकअप लेकर भाग जाता है। कार सवार दो युवक कार के अंदर ही रहते हैं। पिकअप के पीछे-पीछे वह भी कार लेकर चले जाते हैं।