Saturday, 18 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

रांची से अगवा बच्ची को गया में सकुशल मुक्त कराया, तीन युवक गिरफ्तार

INT News17 July 2026 at 08:15 pm

रांची, 17 जुलाई। रांची पुलिस ने पांच वर्षीय बच्ची के अपहरण के मामले का 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए उसे बिहार के गया से सकुशल बरामद कर लिया। अपहर्ताओं ने बच्ची को मुक्त करने के एवज में तीन लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने अपहरण के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया है।