Saturday, 8 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सिवनी में पुलिस ने 20 वाहनों पर की कार्रवाई:यातायात अभियान में 10,900 रुपए जुर्माना वसूला, 150 को समझाइश

INT News8 August 2026 at 08:45 am

सिवनी शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार रात को थाना कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाया। यह अभियान देर रात तक जारी रहा। अभियान के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस टीम ने बारापत्थर, बाबरिया रोड, कचहरी रोड, बाहुबली चौक, एसपी बंगला, बिसेन हॉस्पिटल, विशाल मेगा मार्ट, मानेगांव तिराहा और गांधी भवन रोड सहित कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने, बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे बुलेट जैसे वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 20 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10,900 रुपए का शमन शुल्क वसूल किया। इसके अतिरिक्त, 150 से अधिक वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। कार्रवाई की अन्य तस्वीरें…