Wednesday, 18 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

सीबीआई का बड़ा एक्शन, 70,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए दिल्ली पुलिस के एएसआई गिरफ्तार

INT News17 November 2026 at 10:59 pm

नई दिल्ली, 17 नवंबर। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली पुलिस के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने एक शिकायतकर्ता से पुलिस केस में राहत दिलाने और उसे तथा उसके परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार न होने देने के बदले 70,000 रुपए की रिश्वत ली।