Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

कवर्धा में कांग्रेस का नकटी विस्थापन मामले में प्रदर्शन:कांग्रेस बोली- गरीबों को उजाड़ने के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ाई जारी रहेगी

INT News4 July 2026 at 06:49 pm

कवर्धा में रायपुर जिले के नकटी गांव में 85 गरीब परिवारों के मकान तोड़े जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झूमाझटकी भी देखने को मिली। बरसात में गरीबों को बेघर करना अमानवीय: कांग्रेस जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, किसानों और आम जनता की हितैषी नहीं हो सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक कॉलोनी निर्माण के नाम पर नकटी गांव के 85 गरीब परिवारों को बेघर करना पूरी तरह अमानवीय और अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में लोगों के सिर से छत छीन लेना संवेदनहीन शासन का उदाहरण है। भूपेश सरकार ने नहीं हटाई थी बस्ती जायसवाल ने कहा कि यही मामला पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी सामने आया था, लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरीबों की बस्ती हटाकर विधायक आवास बनाने से साफ इनकार कर दिया था। उन्होंने बताया कि तत्कालीन आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष भी यह विषय आया था, लेकिन गरीबों के हितों को प्राथमिकता देते हुए बस्ती को नहीं हटाया गया। नवा रायपुर में कई वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कांग्रेस ने दावा किया कि नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण क्षेत्र में 50 से अधिक ऐसे स्थान उपलब्ध हैं, जहां विधायक कॉलोनी बनाई जा सकती है। इसके बावजूद सरकार ने गरीब परिवारों को उजाड़ने का रास्ता चुना। सरकार पर लगाया योजनाबद्ध कार्रवाई का आरोप नवीन जायसवाल ने आरोप लगाया कि विधानसभा की कार्यवाही में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और मंत्री ओपी चौधरी के बयानों से स्पष्ट है कि नकटी गांव को पहले से चिन्हित कर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि किसी भी संवेदनशील सरकार की पहचान पुनर्वास से होती है, न कि बुलडोजर चलाकर लोगों को बेघर करने से। आंदोलन जारी रखने की चेतावनी कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रभावित परिवारों को न्याय और पुनर्वास मिलने तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन तेज करेगी।