Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

बक्सर में सीओ की सरकारी गाड़ी हादसे का शिकार, चालक और अमीन घायल

INT News4 July 2026 at 06:47 pm

Buxar CO Vehicle Accident : बक्सर जिले के नावानगर अंचल की सीओ रानी कुमारी की सरकारी गाड़ी शनिवार को सड़क हादसे का शिकार हो गई. दुर्घटना में चालक और अंचल अमीन घायल हो गए, जबकि सीओ सुरक्षित बच गईं. गंभीर रूप से घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद सासाराम रेफर किया गया है.

Buxar News : लोकपुर से लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सीओ रानी कुमारी, अंचल अमीन श्रावण कुमार शर्मा और चालक धर्मेन्द्र कुमार सरकारी वाहन से लोकपुर गांव से नावानगर लौट रहे थे. इसी दौरान दावथ थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर के पास उनकी गाड़ी मिट्टी काटने वाली मशीन से टकरा गई.

चालक और अमीन घायल, सीओ सुरक्षित

टक्कर इतनी तेज थी कि चालक धर्मेन्द्र कुमार और अंचल अमीन श्रावण कुमार शर्मा घायल हो गए. हालांकि, सीओ रानी कुमारी को इस हादसे में कोई चोट नहीं आई और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं.

ग्रामीणों ने पहुंचाई अस्पताल, चालक की हालत गंभीर

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए मलियाबाग अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने चालक धर्मेन्द्र कुमार की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सासाराम रेफर कर दिया.

सीओ ने दी हादसे की जानकारी

नावानगर सीओ रानी कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी लोग लोकपुर से नावानगर लौट रहे थे. परमेश्वरपुर के पास सरकारी वाहन मिट्टी काटने वाली गाड़ी से टकरा गया, जिससे चालक और अंचल अमीन घायल हो गए.

Also Read : बिहार ग्रामीण बैंक की ब्याज माफी योजना बक्सर में शुरू, 31 जुलाई तक ऐसे करें आवेदन