world
इंडोनेशिया में रविवार सुबह महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.2 रही तीव्रता, 10 किलोमीटर गहराई में था केंद्र
INT News4 October 2026 at 08:55 am

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर। इंडोनेशिया में रविवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके सुबह 5:07 बजे महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई। इससे पहले अगस्त में भूकंप ने इंडोनेशिया में काफी तबाही मचाई थी। इस दौरान कई लोगों ने जान गंवाई थी।