Wednesday, 18 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · महाराष्ट्र

अब हवा को साफ करने के लिए लगेगा बाजार, महाराष्ट्र में देश की पहली एसओ2 उत्सर्जन व्यापार योजना शुरू

INT News17 November 2026 at 10:46 pm

मुंबई, 17 नवंबर। महाराष्ट्र ने एक बार फिर देश में पहला कदम उठाया है। राज्य की हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) ने देश की पहली सल्फर डायऑक्साइड (एसओ2) उत्सर्जन व्यापार योजना की घोषणा की है। मंत्री पंकजा मुंडे की उपस्थिति में मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में इस योजना का ऐलान हुआ।