Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

रिमझिम बारिश में 10 किमी कावड़ यात्रा:रुद्रेश्वर से बूढ़ेश्वर तक गूंजा ‘बोल बम’,भोले के गीतों पर झूमे श्रद्धालु,गंगा आरती के बाद शुरू हुई पदयात्रा

INT News17 August 2026 at 02:50 pm

धमतरी में सावन के तीसरे सोमवार को रिमझिम बारिश के बीच धमतरी में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने रुद्रेश्वर महादेव मंदिर से बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर तक करीब 10 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पूरी की। बारिश के बीच हाथों में कांवड़ लिए श्रद्धालु ‘बोल बम’ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। यात्रा के दौरान भक्त भोलेनाथ के भजनों पर झूमते और नाचते नजर आए। सुबह 3 बजे से महानदी घाट पर जुटे श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालु तड़के सुबह 3 बजे से ही महानदी घाट पहुंचने लगे थे। यहां श्रद्धालुओं ने महानदी में स्नान किया। इसके बाद गंगा आरती का आयोजन किया गया। आरती के बाद भक्तों ने रुद्रेश्वर महादेव के दर्शन किए और भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर कांवड़ यात्रा की तैयारी शुरू की। रुद्रेश्वर मंदिर में जल चढ़ाने लगी लंबी कतार स्नान और आरती के बाद श्रद्धालु रुद्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। रुद्रेश्वर महादेव परिवार के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को बारी-बारी से गर्भगृह में प्रवेश कराया। भक्तों ने शिवलिंग पर जल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। 10 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे बूढ़ेश्वर महादेव रुद्रेश्वर महादेव मंदिर से कांवड़ यात्रा शुरू हुई। श्रद्धालु शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए करीब 10 किलोमीटर की दूरी तय कर बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां कांवड़ में लाए गए जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजता रहा रास्ता पूरी यात्रा के दौरान ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारे गूंजते रहे। कई जगह भक्त भोलेनाथ के गीतों पर नाचते और झूमते दिखाई दिए। रिमझिम बारिश ने यात्रा के उत्साह को और बढ़ा दिया। धमतरी के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। 10 साल से लगातार यात्रा में शामिल हो रहे भक्त कई श्रद्धालुओं ने बताया कि वे हर साल सावन में रुद्रेश्वर महादेव के दर्शन करने पहुंचते हैं। कुछ भक्त ऐसे भी रहे, जो पिछले 10 वर्षों से लगातार कांवड़ यात्रा में शामिल हो रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि रुद्रेश्वर महादेव के प्रति उनकी गहरी आस्था है और वे अपनी मनोकामना लेकर हर साल यहां आते हैं। उनके अनुसार, भगवान भोलेनाथ की कृपा से उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।