Thursday, 20 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

उमरिया कोर्ट गेट पर भिड़े दो पक्ष:जमकर चले लाठी-डंडे; बेटी के ससुराल जाने को लेकर पेशी के दौरान हुई मारपीट

INT News20 August 2026 at 03:49 pm

उमरिया जिले में कोतवाली थाने के सामने कोर्ट गेट पर पेशी के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। लड़की के ससुराल न जाने को लेकर हुए इस झगड़े में दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। चंदवार और करकेली के परिवारों में पुरानी रंजिश चंदवार के रहने वाले संतोष की बेटी की शादी करकेली के उजान में हुई थी। शादी के बाद से लड़की के ससुराल न जाने का मामला अदालत में चल रहा था। मामले की सुनवाई के लिए दोनों परिवार कोर्ट आए थे। गेट पर आमने-सामने आते ही बहस शुरू हुई और बात लाठी-डंडे चलने तक पहुंच गई। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव से शांत हुआ हंगामा सड़क पर विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव किया। लोगों के दखल के बाद दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया गया। घटनास्थल कोतवाली थाने के ठीक सामने होने के कारण पुलिस तुरंत हरकत में आई। थाना प्रभारी मदन लाल मरावी के मुताबिक मामले की गहराई से जांच की जा रही है।