Wednesday, 15 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

किराना दुकान से 60 हजार के गुटखा-सिगरेट चुराए:पन्ना में शटर तोड़ने वाला 'शौकीन चोर' गिरफ्तार; CCTV फुटेज से मिला सुराग

INT News15 July 2026 at 07:54 pm

पन्ना शहर के कटरा मोहल्ले में एक किराना दुकान से गुटखा और महंगी के सिगरेट पैकेट चुराने वाले 24 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी सिगरेट और गुटखे की लत पूरी करने के लिए दुकान का शटर तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया है। ताले तोड़कर सामान किया पार यह घटना कटरा मोहल्ला स्थित "नेहा प्रोविजन" दुकान में हुई। दुकान मालिक नरेंद्र गुप्ता ने 13 जुलाई की रात को अपनी दुकान बंद की थी। अगली सुबह जब वे पहुंचे, तो दुकान के शटर के ताले टूटे हुए मिले। चोर ने अंदर घुसकर माल साफ कर दिया था। राजश्री की बोरी और सिगरेट के पैकेट उड़ाए चोर ने दुकान से मुख्य रूप से राजश्री गुटखे की एक पूरी बोरी और विभिन्न कंपनियों के सिगरेट पैकेट चुराए थे। इसके साथ ही कुछ नकदी भी पार की गई थी। पीड़ित के अनुसार, चोरी गए गुटखे और सिगरेट सहित कुल सामान की कीमत लगभग 60 हजार रुपए है। सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग चोरी की शिकायत मिलने के बाद पन्ना कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम जांच में जुट गई। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध युवक चोरी के बोरे के साथ जाता हुआ दिखाई दिया। 24 घंटे में आरोपी को पकड़ा तकनीकी जांच और मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने पहाड़कोठी निवासी 21 वर्षीय रमजान खान उर्फ सोहेल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर पुलिस ने चोरी की गई गुटखे की बोरी, सिगरेट पैकेट, कूपन और एक हजार कैश बरामद कर लिया। इस मामले को 24 घंटे में सुलझाने में कोतवाली थाना प्रभारी रोहित मिश्रा और साइबर टीम की मुख्य भूमिका रही।