Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

बिजली कर्मचारी बोले, दो जिलों से सरकार की निजीकरण शुरूआत:सिरसा प्रधान बोले-कंपनी पहले सस्ती देगी, फिर दाम बढ़ाएगी, संसाधनों को बेच रहे

INT News23 October 2026 at 12:57 pm

हरियाणा में गुरुग्राम व नूंह जिले में बिजली निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारी यूनियन ने आज शुक्रवार को बरनाला रोड स्थित बिजली कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के प्रति नाराजगी जताई और यह फैसला वापस लेने की मांग की। बिजली कर्मचारी यूनियन प्रधान ने मीडिया को दिए बयान में बताया, सरकार बिजली महकमे को पूरी तरह निजीकरण करने की तैयारी में हैं। ये शुरूआत है और एक साल पहले से तैयारी चल रही थी। कर्मचारी व अधिकारियों से बिना पूछे बैक डोर से ये ठेका निजी कंपनी को दिया है। बेशक ये कंपनी शुरू में आमजन को सस्ती बिजली देगी, जिसके बाद दाम बढ़ाने शुरू कर देगी। प्रदेशभर में बिजली की तारों, लाइन एवं बिजली घरों का जो ढांचा आमजन के टैक्स एवं मेहनत से बना हुआ है। कंपनी इसका फ्री में इस्तेमाल करेगी और डीएचबीवीएन एवं यूएचबीवीएन सरकारी कंपनी बिजली देने वाली घाटे में आने से बंद हो जाएगी। इसके बाद ये निजी कंपनियां मनमर्जी के रेट लागू करेगी। धरने से जुड़ी फोटोज: