Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

जनभागीदारी और व्यक्तिगत जिम्मेदारी से 'विकसित भारत' बनेगा : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

INT News4 July 2026 at 07:42 pm

नई दिल्ली, 4 जुलाई। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि 'विकसित भारत' का सपना तभी साकार हो सकता है, जब सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक भी अपनी जिम्मेदारी निभाए। देश और समाज के विकास में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण आधार है और हर व्यक्ति यदि प्रतिदिन देशहित में एक कदम आगे बढ़ाए तो भारत तेजी से प्रगति की ओर बढ़ सकता है।