world
आईएमएफ कर्ज पर बांग्लादेश को झटका, सुधार और जलवायु उपायों में देरी से अटका ऋण
INT News21 August 2026 at 12:34 pm

ढाका, 21 अगस्त। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से बांग्लादेश को मिलने वाला कर्ज फिलहाल अटक गया है। विभिन्न कारण गिनाते हुए आईएमएफ ने ये फैसला लिया है। मुख्य तौर पर वित्तीय क्षेत्र में लंबित सुधार, सब्सिडी कम करने की शर्तों और जलवायु जोखिमों से निपटने की क्षमता को लेकर प्रगति न होने के कारण अगली किस्तों को रोक दिया गया है।